Farrukhabad News: लाखों के गबन मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार… पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे
फर्रुखाबाद में लाखों के गबन में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद में लाखों के गबन में मामले में पुलिस ने जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार को कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना शमशाबाद पुलिस ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के धन का गबन करने वाले जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। जनपद एटा के थाना मारहरा के ग्राम सिरसा बदन निवासी अशोक कुमार राजपूत पुत्र महेंद्र पाल लघु सिंचाई विभाग फतेहगढ़ में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। वह थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अमीन खां में रहते हैं।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 5 जनवरी 23 को प्रधानों ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू कासिमपुर तराई, समेचीपुर चितार एवं गुटेटी दक्षिण में विकास कार्य हेतु आए 1627 343 रुपयों का गबन ग्राम विकास अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
ब्लाक शमशाबाद के एडीओ पंचायत आफाक हुसैन ने थाना शमशाबाद में ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी के विरुद्ध विकास कार्य हेतु आए 1627 343 रूपयों के गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे की जांच में जेई अशोक कुमार राजपूत को गबन का दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने पूछने पर पुलिस को बताया कि मैं वर्तमान समय मे लघु सिंचाई विभाग फतेहगढ़ में सहायक अभियन्ता कार्यालय में अवर अभियन्ता के पद पर कार्यरत हूँ। उच्चाधिकारियों के आदेश के पर ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू के नगला मलू मे जूनियर हाईस्कूल स्कूल व पंचायतघर तथा ग्राम पंचायत गुटैटी दक्षिण मे स्थित पंचायतघर मे बिजली पानी फिटिंग व ग्राम पंचायत समैचीपुर चितार मे स्थित पंचायतघर मे बिजली पानी फिटिंग एवं ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई के मजरा साधौ सराय स्थित पंचायत घर मे बिजली पानी फिटिंग एवं रंगाई पुताई कराने हेतु प्रस्ताव स्टेटमेन्ट तैयार करने हेतु नामित किया गया था।
थानाप्रभारी बलराज भाटी एवं विवेचना अधिकारी फैजबाग चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पटेल की टीम ने जेई को गिरफ्तार किया है। जेई को अदालत में पेश किया गया अदालत ने जेई को न्यायिक हिरासत में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Etawah: दंतेवाड़ा में तैनात CRPF के जवान की मौत…रविवार को सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम-संस्कार, लिपटकर रोए बच्चे
