Kannauj News: अधिवक्ताओं के छह चैंबर का ताला तोड़कर चोरी... पुलिस विराेधी नारेबाजी कर लगाया जाम
कन्नौज में अधिवक्ताओं के छह चैंबर का ताला तोड़कर चोरी।
कन्नौज के तिर्वा तहसील मे रविवार को अधिवक्ताओं के लगातार छह चैंबर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिससे आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को तहसील के सभी कार्यालय बंद कराते हुए तिर्वा कन्नौज मार्ग पर जाम लगाया।
कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा तहसील मे रविवार को अधिवक्ताओं के लगातार छह चैंबर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिससे आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को तहसील के सभी कार्यालय बंद कराते हुए तिर्वा कन्नौज मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस विरोध नारेबाजी लगाकर घटनाओं के खुलासे की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं की राहगीरों और पुलिसकर्मियों की झड़प भी हुई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ प्रियंक बाजपेई, कोतवाल विजय सिंह ने चार दिन में खुलासे का आश्वशासन देते हुए जाम खुलावाया।
मरीजों को देख दिखाई मानवता...
आक्रोशित अधिवक्ताओं का जाम में मानवता दिखाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एबुलेंस समेत, शव वाहन, मरीजों के वाहनों को निकलने दिया।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast Kanpur: बारिश ने और बढ़ाई ठिठुरन... बाजारों में छाया सन्नाटा, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना
