Kannauj News: पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की... सीसीटीवी कैमरे किए चेक
कन्नौज में पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की।
कन्नौज में पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में बातचीत भी की गई।
कन्नौज, अमृत विचार। जिले में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आंनद के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियो व थाना/चौकी प्रभारियों ने बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग को विशेष अभियान चलाया गया।
सीओ प्रियंका बाजपेई ने बैंक, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की।
इस दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में बातचीत भी की गई। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।
ये भी पढ़ें- Kannauj News: अधिवक्ताओं के छह चैंबर का ताला तोड़कर चोरी... पुलिस विराेधी नारेबाजी कर लगाया जाम
