बहराइच: मतदान से लेकर मतगणना तक सतर्क रहें कार्यकर्ता, पीडीए महापंचायत में बोले जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संविधान बचाओ पीडीए महापंचायत का आयोजन

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक दिवसीय संविधान बचाओ PDA महापंचायत का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर सभागार मे हुआ। महापंचायत के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे।

सपा कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पीडीए महापंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान ने किया। संयोजक अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव रहें। महापंचायत मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ, बूथ व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।

वर्तमान भाजपा सरकार मे संविधान खतरे मे है लोकतंत्र की खुले आम हत्या हो रही है। आरक्षण पर भाजपाईओं द्वारा डांका डाला जा रहा है। पिछड़े दलितों के लिए यह चुनाव एक चुनौती है, उनका अस्तित्व समाप्त कर रही है भाजपा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार के खिलाफ संविधान बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक नेता हैं जो दलित ,पिछड़े व अल्पसंख्यक  वर्ग का सम्मान और संविधान बचा सकते है। पीडीए का हक और सम्मान बचा सकते है।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल कर अखिलेश यादव जी का सम्मान बढ़ाना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 

2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी। पूर्व विधायक रमेश गौतम ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। 

पंचायत उपरांत पूर्व विधायक रमेश गौतम के नेतृत्व मे करीब 100 से अधिक संख्या मे बहुजन समाज पार्टी के नेताओ व पदाधिकारीयों ने बसपा छोड़कर मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती की उपस्थिति मे समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य्ता दिलाकर उन्हे सपा मे शामिल हुए। 

इस महापंचायत मे पूर्व विधायक रामतेज़ यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, रेखा राव, अफशाल सानू,  नंदेश्वर यादव, मो० आसिफ, जवाहर यादव, कृपा राम यादव, बच्चाराम पासवान, संत कुमार पासी, सुनील यादव, संतोष कुमार राव, संतोष यादव, डा० राजेश चौधरी, अरुण कुमार यादव, अनुप राव, मुकेश राव, डा. तनवीर, सदानंद शुक्ल,कुमारी निशी खान, फातमा सहित तमाम जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-महाकुम्भ-2025 के लिये 2600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान, अयोध्या के विकास के लिये भी सरकार ने खोला खजाना

संबंधित समाचार