बाराबंकी : धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में 15 को भेजा जेल, अयोध्या में धर्म परिवर्तन कराने की थी योजना
बाराबंकी, अमृत विचार। अयोध्या में बड़े पैमाने पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराये जाने की साजिश रची जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को जब पूरी स्थिति सामने आई तो पता चला कि गिरफ्तार लोगों की संख्या 15 हो गई है। जिन्हें मंगलवार को जेल भी रवाना कर दिया गया। सभी पर धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि अयोध्या से तीन सौ लोग धर्म परिवर्तन के लिए लिए लाए गए थे। ईसाई मिशनरी इनके जरिए अयोध्या में अपना संजाल फैलाना चाह रही थीं। मामला सामने आने के बाद पूरा प्रशासन स्तब्ध रह गया है। यह सब कुछ काफी दिनों से चल रहा था। पुलिस तब हरकत में आई जब जिला प्रचारक ने हस्तक्षेप किया। इसके पहले हैदरगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही न केवल आतंकवादी संगठन बल्कि विदेशी ताकतों व ईसाई मिशनरियों की निगाह भी अयोध्या पर टिकी हुई है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में अधिकांश अयोध्या के ही रहने वाले हैं। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईसाई मिशनरियां अयोध्या में अपना संजाल फैल चुकी है। बताते हैं कि खुफिया संगठनों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो कॉलेज के पास जो आलीशान इमारत खड़ी की गई है। वह भी बिना अनुमति निर्मित की गई है। पुलिस का कहना है की अनुमति सिर्फ अस्पताल के लिए ही ली गई थी। पुलिस ने अब पकड़े गए लोगों से मैथ्यू कॉलेज और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -सीएम योगी के विजन से हो रहा बस्ती का विकास, विकसित किए गए 1085 केला और मछली तालाब
