Bareilly News: शहर के प्रमुख मंदिरों की बदलेगी दशा, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जुटा शासन

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। नाथ कॉरिडोर के जरिए शहर के नाथ मंदिरों की दशा में सुधार होगा। मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इनके आसपास के रोड को भी सुधारा जाएगा। जिसको लेकर कार्य शुरू हो गया है। इसके जरिए बरेली शहर की अपनी अलग पहचान बनेगी। टूरिज्म के जरिए भी शहर को पहचाना जाएगा।

इस बारे में जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के जरिए मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर को जोड़ने वाली सड़कों को बनाने के साथ ही उनको सही करने का कार्य कराया जाएगा। मंदिर के आठ सड़कों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही सड़कों का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मे है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धर्मार्थ विभाग  को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 शहर के अंदर आने वाले मार्गों के दुआरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें बरेली के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही जब लोग यहां घूमने आएंगे तो लोगों की आय भी बढ़ेगी। शहर के आसपास लोग घूमने आते हैं और शहर के अंदर आने से वंचित रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: कपड़ा व्यापारी की महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार