Kanpur News: मॉडल चौराहों पर निरीक्षण करने पहुंचा अफसरों का काफिला; देखकर भागे टेंपो व ई-रिक्शा...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक के बाद ही अधिकारियों की टीम तीन चौराहों पर निरीक्षण को पहुंची। अफसरों का काफिला देखकर रावतपुर चौराहा व कल्याणपुर से टेंपो चालक व ई-रिक्शा चालक तेजी से खिसक गए। चौराहा दोनों ओर साफ हो गया। 
 
सुगम एवं सुचारु यातायात के लिए गठित उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक के बाद ही गठित संय़ुक्त टीम के अफसरों का काफिला रेव मोती, रावतपुर व कल्याणपुर चौराहा का निरीक्षण करने पहुंची। रावतपुर व कल्याणपुर चौराहा पर पुलिस की गाड़ियां पहुंचते ही टेंपो व ई-रिक्शा वाले खिसक गए। अफसरों को टेंपो, आटो या ई-रिक्शा वालों की अराजकता देखने को नहीं मिली। 

अफसरों ने दिए गए निर्देश के मुताबिक व्यवस्था बेहतर करने के बारे में मंथन किया। निरीक्षण के दौरान बुनियादी जरुरतों, सड़क प्रबंधन या आकर्षक डिजाइन पर विचार विमर्श किया। अफसर संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तरीय संचालन समिति को उपलब्ध कराएंगे। 

निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट ऋतु प्रिया, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर शिखर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, जोनल अधिकारी छह राकेश कुमार समेत केस्को, ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग व संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP: कानपुर में रात में भी शुरू किया जाए फ्लाइट संचालन; सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में उठाई मांग...

संबंधित समाचार