काशीपुर: भतीजे को जेल से छुड़ाने के नाम पर ठगे 3.68 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से उसके भतीजे को जेल में बंद होने की बात कहकर 3.68 लाख रुपए ठग लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला आवास विकास निवासी परमवीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 10 जुलाई को उनको जगमोहन नंदा नाम के व्यक्ति का कॉल आया। जिसने खुद को वकील बताया। जिसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से बात कराई। जिसकी आवाज उसके भतीजे जैसी थी।

उसने कहा कि मैं जेल में बंद हूं। आप वकील साहब को तीन लाख रुपए दे दो। जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग बार में 3.68 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिया। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने जो खुद को भतीजा बता रहा था। उसने कहा कि मैंने आपके खाते में 1.76 लाख डॉलर डाल दिया है। जो कि भारतीय 10 लाख रुपए के बराबर है। लेकिन वह पैसा उनके खाते में नहीं आया। तब उनको अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार