Kasganj News: किसान की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली, तबाड़तोड़ दबिशें... हत्यारोपी अब भी फरार
सोरोंजी, अमृत विचार: सोरों कोतवाली क्षेत्र में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बता दें, सोरों क्षेत्र के गांव बदरिया में सोमवार को किसान सुनील की हत्या की गई। मामले में मृतक के बेटा अमन ने गांव के ही धर्मी, जंगी, पप्पू, रंजीत, मुनेश, कुंवरपाल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। इधर पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिशें देने का दावा कर रही है। दावा किया जा रहा है जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इधर, आरोपियों पर दबाव बनाने और पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं पीड़ित परिवार की मांग की है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिससे उन्हें सजा मिल सके।
मुखबिरों का बिछाया जाल
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। जहां एक ओर गठित की गई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं तो वहीं मुखबिर भी पुलिस के इनपुट देने में जुटे हुए हैं।
अभी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित स्थानों पर दबिशें दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी---जराज अवस्थी, इंस्पेक्टर सोरों।
यह भी पढ़ें- 'बिजली चाहिए तो पहले अपनी बेटी को भेज दीजिए', कासगंज में जेई पर लगे गंभीर आरोप
