फिरोजाबाद : एडीजीसी के भतीजे के साथ लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। थाना उत्तर क्षेत्र में 3 फरवरी को एडीजीसी संजीव कुमार शर्मा के भतीजे शुभांशु शर्मा के साथ लूट की घटना हुई थी। बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गए थे। घटना को लेकर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने टीम गठित की और सीसीटीवी की मदद से लूट करने वाले बदमाश की पहचान की जिसका नाम फैजान था। वह थाना रसूलपुर क्षेत्र का रहने वाला है। 

थाना उत्तर पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश फैजान थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर के आसपास घूम रहा है जब पुलिस ने इसके घेराबंदी की वहां पहुंचकर तो यह भागने लगा और भागते हुए यह जैन नगर में पहुंच गया जहां झाड़ियां की तरफ भाग रहा था तभी पुलिस ने से पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी बदमाश पर फायर किया और गोली बदमाश फैजान के पैर में लगी जिससे यह वहीं गिर गया। पुलिस ने इसके पास से पल्सर मोटरसाइकिल एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं ,वही लूट और चोरी की घटना में अब तक इसके पास से 11 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ें -Lucknow Breaking news : रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

 

संबंधित समाचार