Kasganj News: सपा प्रत्याशी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा कर मांगा सहयोग
कासगंज: अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के एटा-कासगंज लोकसभा के घोषित प्रत्याशी ने मंगलवार को आवास कॉलोनी स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से ताकत और मेहतन से चुनाव में जुट जाने को कहा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से समर्थन और सहयोग मांगा।
जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास के साथ कासगंज-एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है यहां के मतदाता भी चाहते थे कि उन्हें साफसुथरी छवि का प्रत्याशी मिले। देवेश शाक्य के प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबढ़ ऊंचा हुआ है। कार्यकर्ताओं की ताकत और मेहनत चुनाव में सफलता दिलाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि चुनाव पूरी मेहनत के साथ लड़ा जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता तन, मन से पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थित रहेगा। प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि वह यह चुनाव राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि एटा-कासगंज लोकसभा के विकास के लिए लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा और जनता का साथ मिला तो यह चुनाव जीता जाएगा। क्योंकि पुराने चेहरों से अब जनता उब गई है।
क्षेत्र अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। सत्यभान शाक्य, राजवीर सिंह राना, मानपाल सिंह मिनी, विशाल कश्यप, अशोक वर्मा, सोनू भंडारी, राकेश बाल्मीकि, मनोज यादव, विनोद बघेल, कहर सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Kasganj News: जिले के 4 थानों पर तैनात किए गए अतिरिक्त इंस्पेक्टर, 9 सब-इंस्पेक्टर इधर से उधर
