Kanpur: स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक... शिक्षक के घर पर पथराव कर आग लगाने का किया प्रयास, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में मंगलवार देर रात एक शिक्षक के घर पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पथराव कर आग लगाने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में मंगलवार देर रात एक शिक्षक के घर पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पथराव कर आग लगाने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी राकेश कुमार पांडेय एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। वह पत्नी सुमन के साथ घर में रहते हैं। जबकि उनका बेटा, बहू के साथ नोएडा में रहता हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब वह सो कर उठे तो घर के अंदर जले हुई प्लास्टिक और कपड़े पड़े हुए थे।

इस पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। उन्होंने बताया कि उनका मोहल्ले या बाहर किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है। इसके बाद भी मंगलवार रात को स्कूटी सवार तीन युवक उनके घर के बाहर आए और पथराव किया। इतना ही नहीं, घर में पेट्रोल छिड़क कर आग का गोला फेंक दिया।

वारदात को अंजाम देकर मौके से आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात से शिक्षक परिवार में खौफ है। मामले की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह चकेरी थाना प्रभारी और श्याम नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। चकेरी थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके स्कूटी नंबर और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: थाने पकड़कर लाए वारंटी को पुलिसकर्मियों ने पीटा, वीडियो वायरल होते महकमे में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार