काशीपुर: खनन के विवाद में हुई फायरिंग को लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। खनन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ग्राम घोसीपुरा पट्टी कलां थाना स्वार जनपद रामपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 24 दिसंबर की शाम उसका भाई कमर आलम घोसीपुरा पट्टी कला थाना स्वार निवासी शाहरुख के साथ बाइक पर सवार होकर घोसीपुरा पट्टी कलां जा रहे थे। इस दौरान ग्राम गौशाला मोड़ दभौरा एहतमाली में अजीतपुर निवासी गुरप्रीत सिंह व उसके 15-20 साथी आए और उन्होंने फायरिंग कर दी।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह बल उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम में थाना आईटीआई प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार