बहराइच: संविलियन विद्यालय में छात्र उपस्थित, शिक्षक गैर हाजिर, Video वायरल होने पर बीएसए ने उठाया यह बड़ा कदम
अध्यापकों की गैर मौजूदगी में स्कूल में खेलते दिखे बच्चे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच को दिए निर्देश
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के शिवपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय अरनवा में चार शिक्षकों के तैनाती है लेकिन कोई भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। बच्चे खेल रहे हैं, इसका वीडियो वायरल होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में शिक्षा का स्तर काफी नीचे गिरता जा रहा है।
नीति आयोग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में भी शिक्षा काफी निम्न स्तर पर पहुंच गई है इसके बाद भी यहां की व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्यालय में तैनात शिक्षक स्कूल नहीं जाते हैं और वेतन प्रति माह सरकार से लेते हैं। इसकी बानगी जिले के किसी न किसी परिषदीय विद्यालय में देखने को मिल जाती है।
बहराइच:
— amrit vichar (@amritvicharlko) February 8, 2024
संविलियन विद्यालय के सभी शिक्षक हुए गैर हाजिर, वीडियो वायरल
अध्यापकों की गैर मौजूदगी में स्कूल में खेलते दिखे बच्चे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच को दिए निर्देश#Bahraich pic.twitter.com/TiondUxq5j
कुछ यही हाल शिवपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय अरनवा में बुधवार को देखने को मिला। संविलियन विद्यालय में सुबह 10:30 बजे तक प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षक गैर हाजिर रहे। जिसके चलते विद्यालय में छात्राएं खेलते दिखे। इतना ही नहीं वह मौजूद बच्चे भी कहते दिखे कि शिक्षक अभी नहीं आए हैं आ जाएंगे।
इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए आर तिवारी के पास भी पहुंचा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वीडियो सही है। दो शिक्षक ट्रेनिंग, एक शिक्षक मेडिकल अवकाश पर थे। एक शिक्षक विद्यालय नहीं आए थे। इसकी जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-Video: मुख्यमंत्री योगी कर्टेन रेजर सेरेमनी की लोकार्पण, हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित
