हरिद्वार: बंद पड़ी फैक्ट्री में बन रहीं थी दवाई, मिलावट को लेकर पांच वर्ष पूर्व भी हुई थी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। यहां स्थित थाना गंगनहर क्षेत्र में गुरुवार को उत्तराखंड एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम ने एक बंद पड़ी फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में बनाई जा रही विभिन्न कंपनियों की दवाइयों को जब्त किया गया।

जांच में सामने आया कि लंबे समय से बंद फार्मा फैक्टरी में बिना लाइसेंस के मजदूरों से जीवन रक्षक दवाईयां बनवाई जा रही थी। फैक्टरी मालिक के खिलाफ ड्रग विभग ने पांच वर्ष पूर्व भी दवाईयों में मिलावट करने का मुकदमा दर्ज किया था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अब फिर उसी फैक्टरी में बिना लाइसेंस दवाईयां बनाई जा रही थी। दवाईयों को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार