लखनऊ : चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए जरूरी है बेहतर कम्युनिकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एसजीपीजीआई स्थित सीवी रमन ऑडिटोरियम में गुरुवार को नर्सिंग स्टूडेंट का कौशल और कम्युनिकेशन बेहतर करने के लिए हेल्थकेयर इंग्लिश कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। एसजीपीजीआई में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की तरफ से आयोजित इस कार्यशाला में हेल्थ केयर में इंग्लिश का महत्व विषय पर विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।

एसजीपीजीआई के डीन प्रोफेसर शालीन कुमार ने हेल्थ केयर सेक्टर में कम्युनिकेशन और कौशल के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर सेक्टर में बेहतर कार्य करने के लिए अंग्रेजी भाषा पर पकड़ होना जरूरी है। तभी चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकेंगे।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शबाना खातून ने बताया कि मिशन निरामया के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिससे नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट तकनीकी कौशल के साथ ही इंग्लिश कम्युनिकेशन में भी बेहतर हो। इससे नर्सिंग स्टूडेंट के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता भी आयेगी।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा में ही चिकित्सा क्षेत्र में किताबें हैं। इसके अलावा देश में बड़े-बड़े अस्पताल खुल रहे हैं। वहां पर विदेशी मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। इसलिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने पर ही एक नर्स कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मरीज और डॉक्टर से नर्स को बात करने का तरीका सिखाना भी था। 

डेविड विल्टशायर, प्रधान शिक्षा सलाहकार, ओईटी, कर्नल वरुण बाजपेयी, कार्यकारी रजिस्ट्रार, एसजीपीजीआई, डॉ. नेसा सत्य साची, प्रिंसिपल, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चेन्नई, कर्नल बीनू शर्मा, नर्सिंग निदेशक, मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल  नई दिल्ली, डॉ. भावना बख्शी, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, जेएचपीईआईजीओ, प्रोफेसर लावण्या नंदन, निदेशक और प्रिंसिपल, नाइटिंगेल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नोएडा, डॉ. दीप्ति शुक्ला, प्रिंसिपल, समर्पण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडियल साइंसेज लखनऊ, प्रीसीला फर्नांडीस , नर्सिंग निदेशक, मेदांता लखनऊ, डॉ. नीतू देवी, नर्सिंग सलाहकार, यूपीएसएमएफ और श्रीकांतन, गोबालाकृष्ण, अध्यक्ष, ईबेक शामिल थे। इस सेमिनार में यूपी राज्य के विभिन्न कॉलेजों से 400 से अधिक नर्सिंग छात्रों और नर्सिंग अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : प्रिसिजन मेडिसिन और इंटेंसिव केयर कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम- केजीएमयू की हर तरह से करेंगे मदद

संबंधित समाचार