अयोध्या: रामनगरी पहुंचे अमिताभ बच्चन, किया रामलला का दर्शन-पूजन
अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को शामिल हुए अमिताभ बच्चन शुक्रवार सुबह एक बार फिर रामनगरी पहुंचे। यहाँ पहुंचने के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जन्मभूमि पहुंच रामलला के दरबार मे हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। वह आज धाम शाम पांच बजे सिविल लाइंस में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है....
