Kanpur: शिक्षा विभाग ने शुरू किया उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण; 36 परीक्षा केंद्रों तक पहुंची यूपी बोर्ड कॉपियां...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जिले में तेज हो गई है। गुरुवार को परीक्षाओं के लिए कॉपियों का वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन 36 परीक्षा केंद्रों में कॉपियों का वितरण किया गया। कॉपियों का वितरण कैमरों की निगरानी में किया गया। शिक्षा विभाग के पास बोर्ड से प्रवेश पत्र भी पहुंच गए हैं। 

कॉपियों के वितरण के पहले दिन घाटमपुर और बिल्हौर के परीक्षा केंद्रों को कॉपियां दी गईं। कॉपियों को केंद्रों में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बांटा जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं को लेने की तिथि की जानकारी दी जा चुकी है। वे नियत तिथि पर आकर अपने केंद्रों की कॉपियां ले जा सकेंगे। 

आज से वितरित होंगे प्रवेश पत्र 

यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र शिक्षा विभाग को भिजवा दिए गए हैं। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से इन प्रवेश पत्रों का वितरण स्कूलों को किया जाएगा। जिले में 708 स्कूलों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। लगभग 94 हजार परीक्षार्थी प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे। 

शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों की सामग्रियां भी वितरित किए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। इन सामग्रियों में रोल नंबर लिस्ट, डेस्क स्लिप सहित अन्य सामग्रियां शामिल है। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों को इन सामग्रियों को ले जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: मार्च से ‘द स्पोर्ट्स हब’ में EWS खिलाड़ियों का होगा प्रशिक्षण; शहर के 730 खिलाड़ियों को मिल चुका है लाभ...

संबंधित समाचार