Haldwani Violence: हल्द्वानी की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट पर रही पुलिस... शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई नमाज
हल्द्वानी की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट पर पुलिस रही
हल्द्वानी की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट पर पुलिस रही एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
औरैया, अमृत विचार। हल्द्वानी में घटी घटना को देखते हुए शुक्रवार को जिले में हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी चारु निगम नें भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ रूट मार्च किया।
हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही हर चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सदर एमपी सिंह ने घूम-घूमकर शहर व देहात क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसपी खुद पुलिस और पीएसी बल के साथ पैदल निकल पड़े।

एसपी ने शहर व कस्बाई इलाकों की मस्जिदों तथा संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। शहर क्षेत्र के अलावा फंफूद, दिबियापुर, बिधूना व अजीतमल में भी पुलिस ने रूट मार्च किया। पूजा स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल लगा रहा। रूट गश्त कर रही एसपी की हर संदिग्ध पर नजर रही और चेकिंग भी की गई।
