Video : लखनऊ में शराब सेल्समेन से चार लाख की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बेखौफ बदमाशों ने राजधानी से सटे काकोरी इलाके में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। एक शराब कंपनी के सेल्समेन से गन पॉइंट पर तकरीबन चार लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बात की है और लूट की घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

25 - 2024-02-09T174925.292

मिली जानकारी के अनुसार शराब सेल्समेन हरिकृष्ण जिला उन्नाव के धौरा से काकोरी के भलिया शराब की दुकान पर जा रहा था। इसी बीच बाइक से आये बदमाशों ने उसे कुशमी गांव के पास ओवरटेक कर रोक लिया। सेल्समेन कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसपर तमंचा तान दिया। मौका पाकर बदमाशों ने सेल्समेन के पास से चार लाख 82 हजार 820 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस की तरफ से पीड़ित के बयान लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाई गईं हैं। 

ये भी पढ़ें - बरेली के श्यामगंज बाजार में पथराव, दो युवकों को पीटा 

संबंधित समाचार