हल्द्वानी: CM धामी ने उपद्रव में घायलों से की मुलाकात, अमृत विचार के फोटोजर्नलिस्ट का भी जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायलों को उच्च स्तर का इलाज दिए जाने के निर्देश

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंच कर अधिकारियों से बातचीत की और हालात का जायजा भी लिया। साथ ही विभिन्न अस्पतालों में जाकर घायल पुलिस कर्मियों, मीडियाकर्मियों और लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। उनसे घटना को लेकर विस्तृत बातचीत भी की। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत भी रहे। 

इस दौरान सीएम धामी ने कोतवाली में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और घायल अमृत विचार के फोटोजर्नलिस्ट संजय कनेरा से भी चिकित्सालय में मुलाकात कर हालचाल जाना। वहीं, उन्होंने बताया कि कनेरा को उच्चकोटी का उपचार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन सभी चिकित्सालायों में  घायलों का उपचार किया जा रहा है उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। इस लिए उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने घटना में घायल सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना भी की। 

c7cdc30b-3169-48e0-929a-5fbe03ca6915

सीएम धामी ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। दोषियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। एक-एक दोषी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से भी पूरी जानकारी ली और सख्ती से निपटने के निर्देश दिये। इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार भी हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। 

उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और देहरादून जाकर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देने की बात कही है। गौरतलब है कि गुरुवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कथित रूप से मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम चलाये गये। वाहनों में आग लगा दी और स्थानीय थाना को घेर कर अधिकारियों को जलाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम के दो लोगों की मौत के साथ ही कई पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गये।

ये भी पढ़ें- 'दंगाइयों की पूर्व नियोजित थी हमले की साजिश', हल्द्वानी हिंसा पर DM वंदना सिंह ने किया खुलासा

संबंधित समाचार