पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के सुधार गृहों में कैद कुछ महिला कैदियों के गर्भवती होने के मामले पर शुक्रवार को संज्ञान लिया। मामले की जांच के लिए सहमति व्यक्त करते हुए, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने वरिष्ठ वकील गौरव अग्रवाल से इस मुद्दे को देखने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। अग्रवाल जेलों में कैदियों की भीड़ से संबंधित मामले में न्याय मित्र के रूप में शीर्ष अदालत की सहायता कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- NIA ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए की छापेमारी 

संबंधित समाचार