कासगंज: सैनिक का पार्थिक शरीर पहुंचा घर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। असम के गुहावट में सीमा पर फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए कासगंज के सैनिक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। वहीं आज सैनिक के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ कासगंज के उनके पैतृक गांव नौरथा लाया गया, जहां गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान शहीद सैनिक के बेटे को आगरा आर्मी कैंप बेस के सूबेदार करतार सिंह ने तिरंगा भेंट किया। आपको बता दें, मृतक सैनिक 52 वर्षीय रमेश चंद्र यादव कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नौरथा गांव का रहने वाला था, जो असम राइफल बटालियन में जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर तैनात थे और उनकी तैनाती मणिपुर में सीमा पर थी।

वहीं बीती 24 जनवरी को उनके कैंप में एक संत्री ने ही जवानों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें रमेश चंद्र सहित 6 जवान घायल हो गए थे। जिनका इलाज सेना की ओर से कराया जा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को घायल सैनिक रमेश चंद्र ने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी सेना कार्यालय से मिलते ही मृतक सैनिक के परिवार में मातम छाया गया।

वहीं आज सेना की टुकड़ी शहीद का शव लेकर कासगंज के नौरथा गांव पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर देकर पूरे सैन्य सम्मान के साथ श‍व का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। बता दें, मृतक सैनिक के परिवार में पत्नी कुसमा देवी, दो बेटियां सुदीक्षा और भूमिका है। जबकि एक बेटा है जिसका नाम नवनीत है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: नदरई रेलवे पुल पर 12 फरवरी को होगा आरएच गर्डर लॉचिंग का काम

संबंधित समाचार