हरदोई: शराब और गौ-तस्करों पर रखें कड़ी निगाह, एसएचओ ने मातहतों से कहा- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिहानी/हरदोई। एसएचओ धर्मराज सिद्धार्थ ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली आने वालों की समस्याओं का निस्तारण पूरी और ईमानदारी पारदर्शिता के साथ करें। जिससे कि पब्लिक के बीच पुलिस की छवि बेहतर हो सके। सिद्धार्थ ने कोतवाली में हुई क्राइम मीटिंग में अपने मातहतों को लॉ एंड आर्डर को और मज़बूत बनाने के टिप्स दिए।

एसएचओ ने क्रिमिनल हिस्ट्री का वर्कआउट करने में लापरवाही बरतने वाले एसआई व कांस्टेबिलों की जमकर क्लास ली और कहा की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आने वाले त्यौहारों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए।कहा कि त्यौहारों में आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए बेहतर कोशिश होनी चाहिए। किसी तरह की दिक्कत हो तो सीधे उन्हें बताए। 

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे क्राइम को भी संजीदगी से लिया जाए। कभी-कभी छोटे क्राइम मेजर क्राइम में तब्दील हो जाते हैं।उन्होंने क्रिमिनल्स पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि कांस्टेबिल अपनी बीट के गांवों में जाकर पब्लिक के बीच बैठे। जिससे गांव के माहौल और बाहर से आने वाले क्रिमिनल के बारे में जानकारी मिलती है। 

पिहानी के बार्डर से सटे पुलिस स्टेशन की एक्टिविटी पर पैनी नज़र रखे। उन्होंने शराब व गौ-तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए। इस बीच पर कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी,एसआई मेराज अहमद ,अरविंद यादव,नितिन तोमर,मनुज चौहान,ओम वीर,पवन सिंह,राजेन्द्र यादव,अभिषेक त्यागी, संजय सिंह, सुनील त्रिपाठी,रिंकू,राज कपूर,सुशील त्रिपाठी,संजय सिंह, समेत कई पुलिस के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जमीनी विवाद में युवक को तमंचे से मारी गोली, लखनऊ रेफर

 

संबंधित समाचार