एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला असम पहला राज्य: हिमंत विश्व शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि असम , देश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत प्रत्येक परिवार को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक इलाज नि:शुल्क मिलता है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘‘ असम ने नयी कामयाबी हासिल की है। राज्य ने माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विकसित भारत यात्रा और आयुष्मान आपके द्वार अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला, असम पहला राज्य बन गया है।’’ 

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू, किया गया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

संबंधित समाचार