हल्द्वानी: बनभूलपुरा को छोड़कर बाकी जगह खुलेंगे स्कूल
हल्द्वानी/रामनगर, अमृत विचार। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की मौजूदगी के बाद शहर की स्थिति सामान्य हो रही है। शहर के कई हिस्सों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिये गये हैं। जिला सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में ही रहेगा। बाकी इलाकों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों को खोल दिया जाएगा। उधर, रामनगर में भी सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। एसडीएम राहुल शाह ने बताया ने बताया कि क्षेत्र में अभी धारा 144 लागू रहेगी।
