सोनभद्र: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में रविवार शाम ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लल्लू नामक व्यक्ति मध्य प्रदेश में अपनी रिश्तेदार के यहां गया था और मोटरसाइकिल से चोपन थाना क्षेत्र स्थित कन्हौरा गांव में स्थित अपने घर लौट रहा था।
रास्ते में सिंदुरिया मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार रजमतिया (48) और लल्लू की मामी (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना में एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: गलत नियत से बेटी को नेपाल ले जा रहा था सौतेला पिता, एसएसबी ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा
