लखीमपुर खीरी: पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों के कब्जे से चोरी की दस बाइक बरामद 

भीरा/भानपुर (खीरी), अमृत विचार। थाना भीरा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की अलग अलग बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छुपाकर खड़ी की गई आठ और बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान भेजा है। 

सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौर्य साथ लखीमपुर-भीरा हाईवे पर ग्राम मलूकापुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अलग अलग बाइक पर सवार होकर दो युवक लखीमपुर की ओर से आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर साधु भार्गव पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम सोनारी और पवन कुमार पुत्र केदारी लाल निवासी ग्राम बेलवा मलूकापुर थाना भीरा को पकड़ लिया।

पुलिस ने जब बाइक के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं सके। शक होने पर दोनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर देवरिया नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की गई आठ अन्य चोरी की बाइक बरामद की हैं।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाईको को सदर कोतवाली, समेत जिले के ने थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं थी। आरोपी साधु भार्गव पर कोतवाली सदर में छह से अधिक आधा बाइक चोरी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया की एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरीः बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

संबंधित समाचार