प्रयागराज: मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से बढ़ी कल्पवासियों की मुसीबत
जलभराव और कीचड से श्रृद्धालुओं को हो रही परेशानी
प्रयागराज। बदलते मौसम ने शहर वासियों के साथ कल्पवासियों को भी परेशान कर दिया है। कभी ठंड और कभी बरसात के कारण माघ मेला में कल्पवासियो को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। मंगलवार की भोर में हुई झमाझम बारिश से माघ मेले में कई शिविरों में पानी भर गया। पूरे मेले में कीचड़ होने से लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानियां हो रही हैं। माघ मेले में ठंड और बरसात का असर साफ दिखाई दे रहा है।

मंगलवार की भोर में हुई झमाझम बारिश से कल्पवासियों को एक बार फिर संकट से जूझना पड़ा। मेला प्रशासन की तैयारियां ध्वस्त हो जा रहो है। बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और दलदल हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भोर में हुई बारिश ने फिर मेला प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल को खोल कर रख दिया है। मेला क्षेत्र में बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। चकर्ड प्लेटों और सड़क पर कीचड़ हो गया। जिसके कारण कल्पवासियों को काफी दिक्क़तें हो रही है।
यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार
