Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
 
बता दें, थाना आंवला के गांव मई किरतपुर निवासी ओमप्रकाश ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सुमीता उर्फ सुनीता का विवाह गांव हाजिपुर निवासी पुष्पेंद्र से किया था। बीती रात सुनीता के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर बताया कि सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 

जब परिवार के लोग सुनीता की ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुष्पेंद्र व उसका परिवार गायब था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया जाए, IMC पर लगे 10 साल का बैन', परशुराम सेना ने की मांग

संबंधित समाचार