रुद्रपुर को 1100 करोड़ की रिंग रोड देने पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। टनकपुर में एनएचआई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विधायक शिव अरोरा ने पंतनगर एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान विधायक आरोरा ने रुद्रपुर को 1100 करोड़ की रिंग रोड देने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

मंगलवार को एयरपोर्ट में मुलाकात के दौरान विधायक अरोरा ने कहा कि वर्ष 2019 में उनके जिलाध्यक्ष रहते रिंग रोड का जो प्रस्ताव दिया था। आपके द्वारा 1100 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत होकर उसके भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में रिंग रोड बनने जा रहा है जिससे बहुत बड़े जाम से क्षेत्र की जनता को मुक्ति मिलने वाली है।

उन्होंने रिंग रोड के निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए शीघ्र इसका निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाए, जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एनएचआई अधिकारियों को रिंग रोड के कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। विधायक अरोरा ने कहा आपके प्रयासों से ही आज देश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जो नये भारत विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।

संबंधित समाचार