Fatehpur: जैसा अब्बा कह रहे है वैसा करो... पति के बहरीन में होने पर ससुर ने की छेड़खानी, वीडियाे कॉल पर दिया तलाक
बहरीन से पति ने फतेहपुर में पत्नी को वीडियो कॉल पर तीन तलाक दिया
फतेहपुर, अमृत विचार। एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ऐसी हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की गई।
इसकी जानकारी होने पर बहरीन में रह रहे पति ने पिता का विरोध करने पर व्हाट्सएप से वीडियो कॉल कर तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी के साथ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलवां थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2015 में कानपुर नगर में किदवई नगर निवासी सफदर अली के बेटे खालिद अली से हुई है। खालिद के संसर्ग से महिला की दो बेटियां भी है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बाप-बेटे अक्सर प्रताड़ित करते है। मौजूदा समय में महिला का पति खालिद बहरीन में है। घर में ससुर और बच्चों के साथ महिला रहती है। महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर 2023 को महिला घर में अकेली थी।
इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर कहा कि नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बनाई है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। विरोध करने पर महिला का गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। किसी तरह ससुर के चंगुल से छूटकर महिला ने घर के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद पिता से घटना की जानकारी पर बहरीन से बेटे ने पिता के फोन पर वीडियो कालिंग कर पत्नी से बात की। कॉल के दौरान पति ने महिला से कहा कि जैसा अब्बा कह रहे है वैसा कर।
महिला के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए तलाक दे दिया। साथ ही धमकी भरे लहजे में बोला कि यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चियों को लेकर मायके वापस आकर परिजनों से आपबीती बताई। महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Fatehpur: जैसा अब्बा कह रहे है वैसा करो... पति के बहरीन में होने पर ससुर ने की छेड़खानी, वीडियाे कॉल पर दिया तलाक
