Bareilly News: परामर्श केंद्र ने 2800 टूटे रिश्तों को कराया एक, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कांउसलर्स व पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

बरेली, अमृत विचार। बरेली रेंज के सभी जिलों में 2023 में पति-पत्नी में विवाद के 2959 प्रकरण पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में पहुंचे। पुलिस ने काउंसिलिंग के जरिये 2809 मामलों का निस्तारण कराकर दोबारा घर बसाने का काम किया। चारों जिलों के पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की मानिटरिंग आईजी डॉ. राकेश सिंह खुद कर रहे हैं।

परिवारों के पुनर्स्थापित मामलों में विगत छह माह से अधिक समय सफलतापूर्वक व्यतीत करने वाले पति-पत्नी के लिए पीलीभीत में सोमवार को प्रीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दंपतियों को बधाई देकर जीवन भर साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में नियुक्त कांउसलर्स व पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रेंज के सभी जिलों में 2023 में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के कुल 2959 प्रकरण पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचे। जिसमें 2809 मामलों का निस्तारण कराकर दोबारा से उनका घर बसाया किया। इसके लिए कांउसलर्स व पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में बैठकर बीएएमएस छात्रों की देनी पड़ रही परीक्षा

संबंधित समाचार