सुलतानपुर: जिले में 907 करोड़ से स्थापित होंगे 135 उद्योग, 6257 लोगों को मिलेगा रोजगार

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा भूमि पूजन कार्यक्रम

सुलतानपुर। उद्योगों से खाली जिले में जल्द ही औद्योगिक विकास का सपना धरातल पर दिखेगा। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) करने जा रहे हैं, वहीं सुलतानपुर में करीब 907 करोड़ रुपये के उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि पूजन की तैयारी है। यहां 135 उद्योगों की स्थापना से न सिर्फ आर्थिक क्रांति आएगी, बल्कि करीब 6,757 लोगों का रोेजगार का सपना साकार हो सकेगा। यूपी इंवेस्टर्स समिट की तरह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन की रूपरेखा जोरों से तैयार की जा रही है।

जिले में 554 उद्यमियों ने एएमयू साइन किया था। इसमें 138 उद्यमी जीबीसी में शामिल हुए। इसके तहत करीब 3,169 करोड़ रुपये का उद्योग स्थापना होनी थी। जिसमें 22,283 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। पर, अब जीबीसी में शामिल 135 परियोजनाएं मूर्त रूप लेने जा रही हैं। इन उद्यमियों के उद्योग स्थापना के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारियों की ओर से अथक प्रयास किया गया। अब 19 फरवरी को उद्योगों का भूमि पूजन होने जा रहा है।

करीब 30 उद्यमी जाएंगे लखनऊ

इन 135 उद्यमियों में से 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 25 से 30 उद्यमी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से सांई इंटर प्राइजेज, डेरी एंड मिल्क प्रोडक्शन समेत तमाम उद्यामी शामिल हैं। जिले में भी अभी तक पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक स्थल को फाइनल नहीं किया गया है।

एक हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

पयागीपुर निवासी उद्यामी जय भारत मिश्र ने बताते हैं कि वह डेरी एंड मिल्क प्रोडक्शन के लिए उद्योग स्थापित करेंगे। साथ ही नाबार्ड के जरिए पीसीएफ का गोदाम भी बनाएंगे। करीब 50 करोड़ की परियोजना में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उद्यमी मिश्र बताते हैं कि टिकरिया के करीब 80 बिस्वा में भूमि उपलब्ध है। वहां पर उद्योग स्थापित किया जाएगा। 19 को भूमि पूजन की तैयारी है। वहीं, उद्यमी संतोष मिश्र की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये से सांई इंटरप्राइजेज फर्म के जरिए कोल्ड स्टोर की स्थापना की जाएगी।

Untitled-7 copy

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर निवेशों का सत्यापन कराया जा रहा है। 19 फरवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। 10 करोड़ के ऊपर वाले करीब 25 से 30 उद्यमी लखनऊ जाएंगे। शेष का भूमि पूजन जिले में ही होगी। कई लोग अपना प्रोडक्शन भी शुरू कर चुके हैं।

                                                                                                        अनूप श्रीवास्तव, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की दी बधाई, कहा- प्रकृति प्रेम को समर्पित..., जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व?

संबंधित समाचार