बसंत पंचमी: संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

मेले में रही चाक चौबंद व्यवस्था, मुस्तैद रही पुलिस

नैनी, प्रयागराज। संगम नगरी में बुधवार को मुख्य स्नान पर्व बसंत पंचमी पर गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती में लाखों श्रृद्धालुओं ने अस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही माघ मेले में दूर दराज से आने वाले श्रृद्धालुओं की भीड़ संगम घाट और अरैल घाट पर पहुंची। धूप न निकलने के बाद भी ठंड में लोगों स्नान किया। श्रृद्धालुओं ने गंगा व त्रिवेणी स्नान के बाद दान-पुण्य अर्जित किया।

माघ माह के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी पर्व पर बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए श्रृद्धालु संगम और अरैल घाट पहुंचे। स्नानार्थियों का पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाने का क्रम भोर से ही प्रारंभ हो गया था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन किया। मेले में लाखों श्रृद्धालुओं ने स्नान किया। घाट किनारे पुरोहितों से माथे पर तिलक लगवाया। साथ ही पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया। मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए थे। मेला से दूर वाहनों को रोक दिया जा रहा था।

Untitled-15 copy

हालांकि दुपहिया वाहनों के लिए अलग अलग रास्तों का रूट डायवर्जन बनाया गया था। परेड से वाहनो को पार्किंग में खड़ी करने की व्यवस्था की गयी थी। इसके अलावा संगम में वाहनो के प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। वहीं नैनी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये। मेले में पुलिस के जवानों के साथ, आर ए एफ, कमांडो, ख़ुफ़िया एजेंसी, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी की गयी। 

माघ मेले के चौथा स्नान पर्व बसंत पंचमी का काफी महत्व है। यहां भोर से ही स्नान शुरु हो गया। अब तक लाखों श्रृद्धालुओ ने संगम में डुबकी लगाई है। मेले में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

                                                                                 राजीव नारायण मिश्र, डीआईजी माघ, मेला प्रयागराज

Untitled-17 copy

यह भी पढे़ं: बहराइच: तेंदुए के जबड़े से 'मौत' को खींच लाई मां, बचाई मासूम बेटे की जान

संबंधित समाचार