मध्यप्रदेश: अशोक सिंह बनाए गए कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से आज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सिंह के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर नाम की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या के आधार पर पार्टी के खाते में एक सीट जाना तय है। मध्यप्रदेश से कुल पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है।

शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आज सुबह अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और एक प्रत्याशी अन्य दल का है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की अंतिम तिथि कल है।

ये भी पढ़ें - लद्दाख में मिले बम के नौ गोले, विस्फोट करा किया गया नष्ट

संबंधित समाचार