Valentine Day : लखनऊ में एक्टिव रही अखिल भारत हिंदू महासभा, अश्लीलता फैलाने का किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जहां एक ओर लोग 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे मना रहे है। वहीं राजधानी लखनऊ में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने वेलेंटाइन डे का विरोध जताया। वेलेंटाइन डे के मौके पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता राजधानी के पार्कों में प्रेमी जोड़ों को खोजने पहुंचे। 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा आज के दिन पार्कों या सार्वजनिक स्थलों में जो भी प्रेमी जोड़ी अश्लीलता फैलाएंगे या भारत की संस्कृति को बदनाम करेगा उन पर लठ्ठ बरसाकर सबक सिखाया जायेगा। इसीलिए अखिल भारत हिन्दू महासभा वैलेंटाइन डे को लठ्ठ पूजन दिवस के रूप में मनाती है। बता दें कि हिन्दू महासभा के इस अभियान के दौरान पुलिस के जवान भी पार्कों में मौजूद रहे।

18 - 2024-02-14T174942.587

बीते कई वर्षों से हिन्दू महासभा प्यार के नाम पर अश्लीलता फैलाने का विरोध करता रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सुबह से ही महासभा के कार्यकर्ता सड़कों और पार्कों में मुस्तैद रहे। इस दौरान प्रेमी जोड़े भी उनसे बचते दिखे। 

ये भी पढ़ें -  बहराइच राज्याभिषेक उत्सव : आतंकियों को ढेर करने वाले राष्ट्र रक्षक थे महाराजा सुहेलदेव

 

संबंधित समाचार