हल्द्वानी: दंगे के षड्यंत्र में सफेदपोश, जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा दंगे के षड्यंत्र में कुछ सफेदपोशों के नाम में सामने आए हैं और दो से तीन दिन के भीतर पुलिस इनकी गिरफ्तारी कर सकती है। फिलहाल पुलिस इनके खिलाफ मिले सुबूत को गहनता से परख रही है। जिन सफेदपोशों के नाम इस घटना से जुड़ रहे हैं, उनके फोन भी बंद हैं। 

बता दें कि जिन लोगों को पुलिस ने मुकदमे में नामजद किया है, उनमें से अधिकांश या तो सक्रिय राजनीति में हैं या फिर उनकी अच्छी राजनीतिक पहुंच है। कुछ को तो पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है और कुछ की तलाश में दबिशें जारी हैं। इन सबके बीच अज्ञातों की शिनाख्त के लिए भी धर-पकड़ तेजी से जारी है।

पुलिस को जांच में अभी तक जो सुबूत मिले हैं, उसमें कुछ बड़े नेता भी हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पता लगा है कि शुक्रवार तक पुलिस इनकी गिरफ्तारी कर सकती है। माना यह भी जा रहा है कि इनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारे में बड़ी हलचल मचने वाली है। 

संबंधित समाचार