Bareilly News: हल्द्वानी पुलिस पर ज्यादती का लगा आरोप, गृहमंत्री को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- बैठक में मौजूद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के पदाधिकारी

बरेली, अमृत विचार: हल्द्वानी की घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने रोष जताया है। गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पुलिस ज्यादती और गिरफ्तारियों पर रोक लगाने की मांग की गई।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हल्द्वानी में पुलिस ने ज्यादती की है। घरों पर दी जा रही दबिश को बंद किया जाये और गिरफ्तारियां रोकी जाएं। घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

शांति कायम करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाए। बैठक में वर्चुअल तौर पर डॉ. सैयद मोहम्मद अशरफ कादरी (प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम जमात उत्तराखण्ड ) के अलावा हाजी नाजिम बेग , वसीम मियां , सैयद शाबान अली , मौलाना मुजाहिद हुसैन कादरी, अजहर बेग आदि आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलें 10-10 लाख
जमात की बैठक में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हल्द्वानी में पुलिस ज्यादती कर रही है। घरों पर दबिश बंद करने के साथ गिरफ्तारियां रोकी जाएं और जान गंवाने वालों के परिवारों को 10-10 लाख और घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा भङी दिया जाए। इसके साथ सरकार ठोस कदम उठाकर हल्द्वानी में जल्द शांति स्थापित करे।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सुविधाओं के नाम पर यात्रियों से ठगी, चेयरकार की जगह जनरल कोच लगाकर चला दी इंटरसिटी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म