बहराइच : महिला के साथ मारपीट मामले में तीन पर नामजद केस दर्ज
बहराइच, अमृत विचार। बिजली के खंभे से लाइन जोड़ने के विवाद में हमलावरों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को सीएचसी भेजे जाने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन को मारपीट व धमकी की धाराओं में नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है।
हरदी थाने के बैकुंठा के रानीपुरवा गांव में रमावती देवी पत्नी श्रीराम के घर के सामने बिजली पोल लगा है। गांव के ही सूबेदार की बिजली लाइन दूसरे खंभे से जुड़ी थी। नौ फरवरी को सूबेदार तार उस खंभे से हटा रमावती के घर के आगे लगे खंभे से जोड़ने लगे। तो रमावती ने विरोध किया। जिस पर सूबेदार, उसकी पत्नी रेशमा, पिता अशर्फी ने रमावती पर हमला कर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को थाने लाए जाने पर उसे पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। वहां से चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
एसएचओ ने बताया कि इस मामले में घायल महिला की तहरीर पर सूबेदार, उसकी पत्नी व पिता को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। तहकीकात चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें -शाहजहांपुर: खलिहान की भूमि पर कब्जा के मामले में जांच करने पहुंचे कानूनगो, कराई पैमाइश
