लखनऊ एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए चलेंगी रोडवेज की 2 सीधी एसी बस सेवा
अमौसी एयरपोर्ट से अयोध्या जाना हुआ आसान,मिलेगी बेहतर सुविधा
लखनऊ अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम ने अमौसी लखनऊ एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए एसी बसों की सीधी सेवाएं चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। परिवहन निगम जल्द दो एसी बसों का संचालन अमौसी एयरपोर्ट से करने जा रहा है। ये बसें अमौसी एयरपोर्ट से सीधे शहीद पथ होकर अयोध्या रवाना होंगी।
अन्य राज्यों से आने वालें श्रद्धालुओं को अयोध्या की सीधी फ्लाइट नहीं मिलने पर यात्री अमौसी एयरपोर्ट पर उतर रहे है। इनकी सुविधा के लिए रोडवेज एयरपोर्ट से अयोध्या के बीच जल्द एसी बसें चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से श्रद्धालु कैब से अयोध्या पहुंच रहे है। इनकी सुविधा के लिए रोडवेज बस संचालित करने की योजना है।
