अयोध्या : पुनीत लेखपाल संघ के अध्यक्ष और सौरभ चुने गए मंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से शुक्रवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारी चुने गए। जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। संचालन करते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण त्रिपाठी ने निर्वाचन की जानकारी दी। 

नई कार्यकारिणी में पुनीत सिंह को अध्यक्ष और सौरभ पांडेय को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवदर्शन वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देश दीपक, उप मंत्री पूजा वर्मा और आडीटर विजय निषाद चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने संघ के नियमों के अनुसार जिम्मेदारी निर्वहन का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : मजदूरी नहीं मिली तो धरने पर बैठे लेबर, बकाया न मिलने पर ठप करेंगे काम

संबंधित समाचार