Hathras News: वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस, अमृत विचार। सदर कोतवाली पुलिस ने वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास करने वाले एक बाइक सवार बदमाश को गांव नहरोई के पास से शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 

बाइक सवार दो बदमाशों ने 9 फरवरी को मुरसान गेट ग्रामीण बैंक के पास वृद्ध महिला के गले से चेन स्नैचिंग का प्रयास किया था, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने हेतु टीमों का गठन किया गया था। गांव नहरोई के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक रुकबाने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। वहीं पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायर किया तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और बदमाश घायल हो गया। 

पुलिस टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा एक जिंदा व एक खोका कारतूस 315 बोर, एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना में फरार चल रहे दूसरे बाइक सवार बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- Hathras News: बंदरों के हमले से कपड़े सुखाने गई दो बहन छत से गिरीं, एक की मौत...एक घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज