Kanpur News: नर्वल में किसान के खेत में दिखा विशाल काय अजगर... ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, Video Viral
कानपुर के नर्वल में किसान के खेत किनारे विशाल काय अजगर दिखा
कानपुर, अमृत विचार। नर्वल थानाक्षेत्र के अखरी गांव में विशाल काय अजगर निकला। अजगर मिलने की सूचना से गांव वालों में हलचल मच गई। अखरी गांव के किसान रामकुमार यादव के खेत में लगभग 15 फीट का अजगर निकल। अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सर्दियों के मौसम के अक्सर अजगर जंगली इलाकों में धूप सेंकने के लिए आ जाते हैं, बाहर अभी एक पखवाड़ा नहीं बीता रूमा के औधोगिक इलाके में दो विशालकाय अजगर देखे गए थे।
