प्रतापगढ़ में मिला नरकंकाल, जंगल गए युवकों ने देखा ये खौफनाक मंजर
जगेशरगंज / प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के अंतू थाना के लोहंगपुर गांव के जंगल में शाम को गांव के कुछ युवक बेर खाकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। भागकर गाँव पहुंचे युवको ने लोगों को इस बारे में बताया। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।
इस घटना में गांव के मनीराम ने घर से 500 मीटर दूरी पर मिले नर कंकाल की कपड़े व पर्स से अपने इकलौते पुत्र शिवम (23) पहचान की जो कुछ महीनो से घर से गायब था। बता दें कि नर कंकाल के पास से जूता, कपड़ा और पर्स मिला है। परिजनों के अनुसार शिवम सहित परिवार में उसकी एक बहन है, बहन की शादी हो गई है। पिता मनीराम और मां चंदा घर पर ही रहते हैं। अंतू एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में एक नर कंकाल मिला है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -दिग्गज अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन, सिने जगत में छाया मातम, सीएम ममता ने जताया शोक
