हरदोई: पुलिस भर्ती परीक्षा से लौट रहे परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
लखनऊ में हुई परीक्षा में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहा था वापस
भाइयों में सबसे छोटा था हितेश, हो चुकी थी शादी
हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के बाद लखनऊ से वापस लौट रहे बाइक सवार परीक्षार्थी की बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इसका पता होते ही उसके घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्ट कराया है।
बताया गया है कि हरपालपुर कस्बा निवासी संजय मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र हितेश कुमार मिश्रा शनिवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए लखनऊ गया हुआ था। परीक्षा निपटने के बाद हितेश बाइक से अकेले घर वापस लौट रहा था। बताते हैं कि शनिवार शाम को बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर से बिलग्राम होते हुए घर जा रहा था। तभी रास्ते में कस्तूरबा गांधी इण्टर कालेज के पास किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई।
उधर, जब हितेश के घर वालों को हादसे का पता हुआ, सब के सब रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े। हितेश अपने वो भाइयों में छोटा था, उसकी शादी हो चुकी थी। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्ट कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।
यह भी पढे़ं: अयोध्या: उच्चतर शिक्षा के तहत अवध विश्वविद्यालय को मिला 100 करोड़ का अनुदान, इन कार्यों में होगा इस्तेमाल...
