मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सोमवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महान मराठा योद्धा राजा का जन्म 1630 में जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था। 

शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने इस अवसर पर किले में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- 'ED को रोक दें, PMLA की धारा 45 खत्म कर दें तो शिवराज व वसुंधरा अपनी पार्टी बना लेंगे', केजरीवाल का दावा

संबंधित समाचार