Kanpur: दूसरी शादी करके पत्नी पहुंची ससुराल, पति पहुंचा जेल; पुलिस से की थी शिकायत- 'साहब, पत्नी कर रही है फिर से शादी'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पहले प्यार, फिर शादी और बाद में तलाक के मुकदमे की नौबत आने पर पत्नी ने शनिवार को दूसरी शादी कर ली। वह अपने दूसरे पति के साथ ससुराल चली गई। इधर, शादी रोकने पहुंचे पहले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया।

सजेती थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी हरिवंश ने शनिवार दोपहर नगर के एक गेस्ट हाउस पहुंचकर अपनी पत्नी की दूसरी शादी रोकनी चाही। गेस्ट हाउस में पत्नी की शादी होते देखकर उसने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। उसने कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि पत्नी घाटमपुर के एक गेस्ट हाउस में दूसरी शादी कर रही है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस के बाहर खड़े पूर्व पति हरिवंश को गिरफ्तार कर थाना ले गई थी।

इधर, पुलिस हरिवंश को थाने में बिठाकर पूछताछ करती रही, उधर गेस्ट हाउस में पत्नी दूसरे के साथ सात फेरे लेकर दुल्हन बन गई। जल्दी-जल्दी शादी की रस्मे पूरी होने के बाद बारात विदा हो गई थी। रविवार को पुलिस ने हरिवंश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया, जिसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हरिवंश का अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह शादी रोकने का अदालत का कोई आदेश भी नहीं दिखा पाया, जिस वजह से उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: बिजली बेचो पैसा कमाओ: मोदी सरकार दे रही है मुफ्त में 300 यूनिट तक बिजली; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया व डिटेल...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात