Bareilly News: फिरौती की खातिर मर्डर करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन पहले फिरौती की खातिर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं अभी भी मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एक बेटे को गंवाने के बाद डरा सहमा परिवार आज एसएसपी के पास पहुंचा और आरोपी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

बतातें चलें थाना फरीदपुर के भूरे खां गौटिया निवासी जाकिरा बी पत्नी लाल मोहम्मद के बेटे मोहम्मद सैफ की फिरौती की खातिर हरदोई में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तसलीम को जिला हरदोई से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हरदोई कोतवाली क्षेत्र में नाले से शव बरामद कर लिया था। 

इस मामले में पुलिस ने तसलीम से पूछताछ की तो उसने अपने साथी शाकिर, मुनिश उर्फ शाहिद, राशिद कुरैशी का नाम बताया था। पुलिस ने शाकिर, मुनिश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी राशिद को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। अब आरोपी राशिद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं उसने कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर धावा बोल दिया। अब वह लगातार परिवार को धमका रहा है। इस मामले में आज पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये भी पढे़ं- बरेली में रात्रि प्रवास पर रहे सीएम योगी, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त

 

संबंधित समाचार