भीमताल: धारी के पास मैक्स के खाई में गिरने से 10 यात्री हुए घायल

भीमताल: धारी के पास मैक्स के खाई में गिरने से 10 यात्री हुए घायल

भीमताल, अमृत विचार। हल्द्वानी से जैती (अल्मोड़ा )जा रहा मैक्स वाहन के धारी तहसील के पास खाई में गिरने से कई यात्री चोटल हो गए। घटना में तीन गम्भीर घायल हो गए जिन्हें निजी वाहनों से पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहा से  हायर सेंटर रैफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को महिंद्रा मैक्स यूके 04 टीए 2025  हल्द्वानी से सवारी भर कर जैंती (अल्मोड़ा)जा रही थी। धारी तहसील मुख्यालय से महज 500 मीटर बाद नोलाखान के पास अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घटना में 3 यात्रियों को गम्भीर चोटें आई है। जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए। वही दो लोग सुरक्षित निकले गए।  सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर कर दिया। इस दौरान मैक्स वाहन में 12 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में  वाहन चालक  जीवन चंद्र (32 )पुत्र रंजीत राम निवासी दममुवाढुगा हल्द्वानी , मधुलिका (38) पत्नी दिनेश गंगवार निवासी हाइडिल कॉलोनी हल्द्वानी , दीपा बोरा( 36) पत्नी सुरेंद्र बोरा निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी नीतू उपाध्याय (40) पत्नी हेमंत उपाध्याय निवासी हिम्मतपुर हल्द्वानी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जबकि घायलो में मंजू शर्मा (32) पत्नी मुकेश शर्मा निवासी दमुवाढुंगा हल्द्वानी , अर्चना आर्य(37) पत्नी सिद्धार्थ आर्य  निवासी कटघरिया  हल्द्वानी ,षष्टी दत्त जोशी(70) पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी सगरौली जिला   अल्मोड़ा,  बच्ची सिंह( 62) पुत्र हर सिंह निवासी भांगू जैती अल्मोड़ा,  सुजीत विश्वास( 38) प्रदीप कुमार निवासी जैती अल्मोड़ा, बीना जोशी (35) पत्नी मनोज कुमार जोशी निवासी  जैती अल्मोड़ा शामिल रहे।

दो अन्य लोग सुरक्षित थे जो अन्य वाहन से अपने गंतव्य को चले गए। जिनके नाम उनके पत्ते की जानकारी नही मिल सकी है।  घटना स्थल पर तहसीलदार धारी डॉ. ललित मोहन तिवारी व कानूनगो एनएल वर्मा व पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे जहां से घायलों को निजी व सरकारी वाहन से पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं अस्पताल में उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर कर दिया। घायल यात्रियों ने बताया वाहन चालक पदमपुरी से गाड़ी ओवर स्पीड में चलाने लगा। धारी तहसील से आगे वह मोड़ काटने के दौरान वाहन की स्पीड पर नियंत्रण नहीं कर पाया। जिससे वाहन पहले सड़क में पलटा फिर नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही एक पेड़ से वाहन रुक गया अन्यथा बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।